प्रदेश

स्वतंत्र भारत के क्रांति की मशाल के ज्वाला थे चंद्रशेखर आजाद-राजेश केसरवानी

 

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य तिलक जी की जयंती मनाई गई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप प्रयागराज के तत्वाधान में भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 116 वीं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य तिलक जी की 166 वी जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि स्वतंत्र भारत की क्रांति की मशाल के ज्वाला थे चंद्रशेखर आजाद उनके अदम्य साहस शौर्य और बुद्धिमता आगे अंग्रेजी सैनिक थरथर कांपते थे और आगे कहा कि आजाद जी का जीवन मातृभूमि की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए कुर्बान हो गया उनका राष्ट्र के प्रति बलिदान आज भी नौजवानों को प्रेरणा देता है उन्होंने आगे कहा कि आज ही के दिन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक जी का जन्म हुआ था जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते हुए कहा था कि स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे और उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ कई आंदोलन करके उनकी नींद हराम कर दी आज भी उनका त्याग तपस्या भरा जीवन देशवासियों को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के संयोजक अभिलाष केसरवानी जी रहे।इस अवसर पर किशन चंद्र जायसवाल , किशोरी लाल जायसवाल,अजय अग्रहरि, मनोज मिश्रा, पतिविंदर सिंह, पूजा जोगी, प्यारेलाल जायसवाल, सत्या जायसवाल, आशीष जायसवाल, संजय केसरवानी, ऋषिकेश प्रजापति, विकास चौरसिया, शिवांश भार्गव, लालबाबू श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद निषाद, संतोष अग्रहरि, आलोक वैश्य एवं सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button