प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मंडलीय अस्पताल काल्विन में सुविधाओं को लेकर इलाहाबाद विकाम मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। गुरुवार को सिविल लाइंस पत्थर गिरजा घर के पास धरना स्थल पर पहुंचे संगठन के सदस्यों ने अस्पताल की दुर्व्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी । अध्यक्ष बद्री चौरसिया ने बताया कि 75 साल पुराने अस्पताल में गंभीर मरीजों की सहूलियत में आईसीयू की सुविधा नहीं है। मरीजों को दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहा है। अस्पताल में सृजित डाक्टरों के 46 पदों में मात्र 14 चिकित्सक की तैनाती है। बाकी पद खाली चल रहे हैं। सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा नहीं होने से मरीजों को हजारों रुपए खर्च कर निजी सेंटरों पर जांच करवानी पड़ रही है।
Related Articles
Cheap Necklace
July 27, 2015
Check Also
Close
-
हावड़ा के संतरागढ़ जंक्शन पर मची भगदड़, 2 की मौत, 20 से अधिक घायलOctober 23, 2018


