देश

मन एवं आत्मा का संयोजन है योग: कुलपति

 

मुक्त विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, सैकड़ों छात्र जुटे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । योग प्रक्रिया के द्वारा शरीर एवं मन को व्याधियों से मुक्त किया जाता है तथा योग के विभिन्न आयामों कर्म योग, ज्ञान योग, राज योग तथा हठ योग के माध्यम से समाज को मजबूत बनाया जाता है। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने शनिवार को क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज में आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किए ।
कुलपति प्रोफेसर सिंह ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग के क्षेत्र में कैरियर से जुड़ी अपार संभावनाएं हैं ।जिसमें योग तकनीकों के माध्यम से समाज को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बना सकते हैं। उन्होंने वर्तमान सत्र में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के बारे में युवाओं को जानकारी दी तथा उनसे समाज को योग कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने की पहल करने की अपील की। इस अवसर पर प्रयागराज क्षेत्रीय केंद्र के समन्वयक डॉ अभिषेक सिंह, डॉ मीरा पाल, योग शिक्षक अमित कुमार सिंह ने छात्र- छात्राओं को योग की महत्ता तथा महत्वपूर्ण योगासनों के बारे में बताया। प्रोफेसर जी एस शुक्ल, निदेशक, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा के दिशा -निर्देश में संचालित हो रहे इस योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट तथा फतेहपुर जनपद में स्थित अध्ययन केंद्रों के परास्नातक, स्नातक, डिप्लोमा, पी०जी० डिप्लोमा तथा योग में प्रमाण पत्र कार्यक्रम के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button