Latest
Mainpuri Bypoll: मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा बड़ी जीत की तरफ, शिवपाल ने जनता का जताया आभार
Mainpuri Bypoll: मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा बड़ी जीत की तरफ, शिवपाल ने जनता का जताया आभार

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा बड़ी जीत की तरफ, शिवपाल ने जनता का जताया आभार मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी बढ़त मिली हुई है उनकी जीत लगभग तय है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट सपा के पास ही रहेगी। यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई थी।
मैनपुरी में सपा को मिले समर्थन के लिए शिवपाल सिंह यादव ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा डिम्पल यादव को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।



