Prayagraj दोस्तों संग घर से निकली किशोरी लापता, पुलिस नहीं सुन रहीं परिजनों की फरियाद
Prayagraj दोस्तों संग घर से निकली किशोरी लापता, पुलिस नहीं सुन रहीं परिजनों की फरियाद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।Prayagraj दोस्तों संग घर से निकली किशोरी लापता, पुलिस नहीं सुन रहीं परिजनों की फरियाद घर से दोस्तों के साथ संगम के लिए निकली एक किशोरी बीते छः दिन से लापता है। उसकी तलाश में जुटे परिजन अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं लेकिन स्थानीय पुलिस परिजनों की फरियाद सुनने तक को तैयार नहीं है। परिजन जब भी थाने जाते हैं पुलिस उन्हें बहाने से टरका देती है। मामला कर्नलगंज थानाक्षेत्र का है।
कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा निवासी एक व्यक्ति की धीरज शर्मा की 17 वर्षीय पुत्री पाँच अप्रैल को अपने दो दोस्तों आदित्य और सुमित के साथ घर से संगम जाने की बात कह कर निकली थी। घर से जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। थकहार कर परिजनों ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। न तो मुकदमा पंजीकृत किया और न ही किशोरी को खोजने की जरूरत समझी। कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों की फरियाद पर पुलिस कहती है कि खुद ही खोजो। किशोरी की बड़ी बहन के मुताबिक उसकी बहन के साथ गए आदित्य और सुमित के बारे में खोजबीन करने पर पता चला कि वह दोनों भी घर पर नहीं है।




