Prayagraj Nikay Chunav: Pamapor Pratyashi कादिर ने पत्नी के साथ किया मतदान
Prayagraj Nikay Chunav: Pamapor Pratyashi कादिर ने पत्नी के साथ किया मतदान

Prayagraj Nikay Chunav: Pamapor Pratyashi कादिर ने पत्नी के साथ किया मतदान आम आदमी पार्टी (आप) के महापौर पद के प्रत्याशी और व्यापारी नेता कादिर भाई ने अपनी पत्नी के साथ जाकर मतदान किया। कादिर भाई अपनी पत्नी के साथ यादगारे हुसैनी इंटर कालेज में बने बूथ पर पहुंचे, जहां मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया।
मतदान के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मतदाताओं ने यदि मतदान रूपी आर्शीवाद दिया तो दिल्ली और पंजाब जैसी सुविधा यहां सभी को उपलब्ध करायी जायेगी। उनका कहना था कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी की सरकार ने गरीबों और मजलूमों के लिए जितनी योजना चलायी है किसी भी सरकार ने नहीं चलायी। आज यहां मुफ्त पानी और बिजली का लाभ सभी को मिल रहा है।
उनका कहना था कि आप को नगर निगम की सत्ता की चाभी मिली तो किये गये वादे जहां 24 घंटे में पूरे होंगे वहीं सबसे पहले यहां शिक्षा व्यवस्था पर सुधार पर काम होगा। और गरीबों के बच्चे कान्वेंट की शिक्षाग्रहण करेंगे। उनका कहना था कि निगम के कामों में पारदर्शिता होगी। हर आदमी को पता होगा कि कितना बजट किस काम के लिए आया और खर्च हो रहा है। उनका कहना था कि एक एक पाई का हिसाब जनता को देने का काम करेंगे।




