Prayagraj: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़, चार पर मुकदमा दर्ज
Prayagraj: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़, चार पर मुकदमा दर्ज

Prayagraj: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़, चार पर मुकदमा दर्ज इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक छात्रा से छेड़छाड़ करने और विरोध पर उसके सहपाठी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने जगदीश, राज सोनी, निखिल और शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
घटना बीती 17 जून की है। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का आरोप है कि वह अपने सहपाठी के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बरगद के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रही थी। तभी जगदीश सहित अन्य लोग आए और अश्लील कमेंट करने लगे।
विरोध पर हाथ भी पकड़ लिया और धमकी दी। सहपाठी ने बचाव करते हुए अश्लील हरकत का विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसे पीट दिया। परिसर में सरेआम घटना से खलबली मच गई। छात्रा ने शोर मचाया तो सब लोग भाग निकले। इससे परेशान पीड़ित छात्रा ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित भी छात्र बताए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

