Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेप्रदेश

कुंभ में होगी CM योगी की कैबिनेट बैठक, राम मंदिर को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रयागराज कुंभ में कैबिनेट की बैठक होगी. सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ धर्म संसद के पहले प्रयागराज कैबिनेट में ही राम मंदिर निर्माण के संबंध में कोई बड़ा ऐलान कर सकती है.

योगी सरकार का सम्पूर्ण मंत्रिमंडल मंगलवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रयागराज कुंभ में कैबिनेट की बैठक होगी. सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि धर्म संसद के पहले प्रयागराज की कैबिनेट बैठक में योगी आदित्यनाथ राम मंदिर निर्माण के संबंध में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक रूप से इस संबंध में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है. जानकार बताते हैं कि विश्व हिंदू परिषद की 31 जनवरी और एक फरवरी को होने वाली धर्म संसद के पहले प्रयागराज कुंभ में ही योगी कैबिनेट की बैठक का महत्व बढ़ गया है. विहिप वहां धर्म संसद में मंदिर निर्माण की अगली रणनीति का ऐलान करेगी.

उत्तराखंड बनने के बाद राजधानी लखनऊ के बाहर यह कैबिनेट की पहली बैठक बताई जा रही है. इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही सभी कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे. कुम्भ दौरे में राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार के मंत्री भी शामिल होंगे. मंगलवार सुबह 10:30 बजे कुम्भ मेला क्षेत्र में पूरे मंत्रिमंडल के पहुंचने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button