एयर स्ट्राइक और देश प्रेम: अब फ्री में एक महीने तक ऑटो चलाएगा ये ड्राइवर

न्यूज डेस्क। अनिल का कहना है कि उन्हें अपनी सेना पर गर्व है और अब वो अपने प्रण के अनुसार आज से ही एक महीने के लिए फ्री में ऑटो चलाएगा.
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए हर कोई मदद आगे आ रहा है, लेकिन चंडीगढ़ के एक ऑटो ड्राइवर ने इन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अनोखा प्रण लिया था. इस ऑटो चालक ने प्रण किया था कि भारतीय जवानों की शहादत का बदला जिस दिन भारत सरकार लेगी उसी दिन से एक महीने के लिए वह ऑटो में सवारियां फ्री में बैठाएगा.
ऑटो चालक अनिल ने जो प्रण लिया था वो अब उसे पूरा करने जा रहा है. पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने सीमा पार छुपे बैठे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के खिलाफ बीती रात बड़ी कार्रवाई की है. ऑटो चालक अनिल इस बात से काफी खुश है.


अनिल का कहना है कि उन्हें अपनी सेना पर गर्व है और अब वो अपने प्रण के अनुसार आज से ही एक महीने के लिए फ्री में ऑटो चलाएगा. अनिल पंजाब के फाजिल्का जिले के फोवाला का रहने वाला है. यह गांव पाकिस्तान के बॉर्डर से मात्र साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
अनिल शादी के बाद बीते सात सालों से अनिल चंडीगढ़ में रहकर ऑटो चलाने का काम कर रहा है. अनिल ने पुलवामा घटना के बाद उसने स्पेशल पोस्टर बनवाया था और उस पर अपना संकल्प लिखा था.
पोस्टर में अनिल ने लिखा था कि जिस दिन शहादत का बदला लिया जाएगा उसी दिन से हमारा ऑटो महीने के लिए चंडीगढ़ में फ्री चलेगा. किसी भी सवारी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा.
अनिल कुमार ने कहा कि उरी, पठानकोट और पुलवामा में तीन बार हमले हो चुके हैं. यदि उरी की बात करें तो 18 शहादतें थी, लेकिन इस बार तो 44 तक पहुंच गए और सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई से वो काफी खुश हैं. अनिल कुमार ने कहा कि उरी, पठानकोट और पुलवामा में तीन बार
बता दें कि पुलवामा हमले के बाद अनिल ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि इस बार कुछ ऐसा होना चाहिए कि इस प्रकार के हमले करने के बारे में कोई देश सोच भी न सके. वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद अनिल आज से चंडीगढ़ में एक महीने के लिए फ्री में ऑटो चलाएगा.




