जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा
प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने लोकसभा चुनाव 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों के पेंच कसते हुए कहा कि प्रत्येक बूथों का पुनः निरीक्षण सुनिश्चित कर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। बैठक में ए0डी0एम0 (सिटी), ए0डी0एम0 प्रशासन/सिटी मजिस्टेªट तथा समस्त उप जिलाधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डी0पी0आर0ओ0 सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थें।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि 16 मार्च 2019 तक जितने भी प्राथमिक विद्यालय है, जहां पर पोलिंग स्टेशन बना हुआ है, वहां का निरीक्षण करके बतायें कि पेयजल, ट्वायलेट तथा बिजली की वहां पर क्या स्थिति है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोलिंग स्टेशन वाले प्राथमिक विद्यालय, आगनवाड़ी केन्द्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंचायत भवनों आदि पर जहां भी ये मूलभूत सुविधायें उपलब्ध नहीं है वहां हर-हाल में 31 मार्च तक ये सारी सुविधाएं मुहैया हो जानी चाहिए। साथ ही जहां पर हैण्डपम्प खराब पड़ें है।
वहां पर हैण्डपम्पों की सूची देकर जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि हर हाल में रिबोर कराकर हैण्डपम्प को चालू करें। उन्होंने कहा कि जहां पर भी टेलीफोन की सुविधा है, वहां पर कनेक्शन संचालित करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान जिलापंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येंक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सफाई कर्मिंयों द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये तथा प्रत्येंक पोलिंग बूथ पर शौचालय सक्रिय स्थिति में मिलने चाहिए तथा इनका सत्यापन उप जिलाधिकारी द्वारा लेखपालों की टीम भेजकर करना सुनिश्चित करें। फर्नीचरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को कहां-कहां पर फर्नीचर नहीं है, उसकी सूंची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रत्येंक पोलिंग बूथों पर रैम्प की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए एक साइड रेलिंग अवश्य होनी चाहिए, जिससे कि कोई असुविधा न हों, दिव्यांग तथा रैम्प का विद्यालयों में सर्टिफिकेट वीईओ (खण्ड शिक्षा अधिकारी) देंगे और आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा पंचायत भवनों पर एडीओ पंचायत देंगे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक सरकारी भवनों विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन या तहसील ब्लाकों पर किसी राजनैतिक दलों का चित्र, झण्डा आदि लगा हो, तो उसको तत्काल हटवा दिया जाय। विद्युत व्यवस्था पर प्रत्येक की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया कि ऐसे विद्यालय जिसमें रेगुलर विद्युत की आपूर्ति हो रही हो तथा जिसमें विद्युत आपूर्ति लम्बे समय से बाधित हो, जिसमें पूर्व में कभी कनेक्शन कराया गया था, लेकिन अभी नहीं है तथा जहां पर विद्यालय के नजदीक विद्युत पोल की कोई व्यवस्था न हों, आदि की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येंक बिन्दुओं पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्य में कोई लापरवाही क्षम्य नहीं है। इसको अधिकारी गम्भीरता से लें।

