BJP कांग्रेस और बसपा के पूर्व सदस्यों ने थामा सपा का दामन
प्रयागराज डेस्क। समाजवादी पार्टी एस सी एस टी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रॉबिन लोहिया गिहार ने आज दूसरे दलों को छोड़ कर सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देते हुए गठबन्धन के प्रत्याशीयों को जिताने मे अपनी पुरी उर्जा के साथ लग जाने का आहवाहन किया।
बसपा मे सेक्टर प्रभारी रहे सोनू हेला को प्रकोष्ठ का महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं राहुल राज को शहर उत्तरी विधान सभा उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई।रिषी राज व विकास रावत को महानगर मे सचिव तो मयंक कुमार को दक्षिणी विधान सभा का महासचिव बनाया गया।
इन्के साथ भाजपा कांग्रेस और बसपा छोड़ कर आए कई अन्य सदस्यों को भी सपा की लाल टोपी पहना कर सदस्यता ग्रहण कराई गई।सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंप कर बधाई दी गई।इस मौक़े पर उपस्थित लोगों में रॉबिन लोहिया ,नितिन लोहिया गिहार,राहुल चन्द्रा,सचिन दास,शैलेन्द्र कुमार,अमरजीत हेला,मयंक राम,रितेश चन्द्रा,आदित्य कुमार,मोहित चन्द्रा,सिद्धार्थ चन्द्रा,हर्ष आनन्द आदि थे।



