देश

Magh Mela 2020: कुंभ की तर्ज पर माघ मेले को भव्य बनाने अधिक भूमि की मांग

प्रयागराज। माघ मेला 2019.20 की तैयारी का निरीक्षण किया खाक चौक की भूमि का निरीक्षण किया खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर सीताराम दास महात्यागी जी महाराज , महामंत्री महामण्डलेश्वर श्री सन्तोषदास सतुआबाबा जी महाराज , महामण्डलेश्वर श्री जगतरामदास जी महाराज .मं हिटलर बाबाजी , मं प्रह्लाददास जी महाराज , श्री सुमनदास जी महाराज निरीझण के बाद प्रभारी अधिकारी माघ मेला रजनीश मिश्रा से मुलाक़ात की गई । सम्बंधित बिषयो पर चर्चा की गयी भूमि आंवटन से पूर्व किसी का समान बेनर इत्यादी न लगे दलदल जमीन को ठीक कराने एंव भूमि को समतल कराने हेतू श्री मेलाधिकारी महोदय ने कहा मेला मे मेला प्रशासन द्वारा हर कार्य पूरा करेगा। साथ ही खाक चौक के संतों की संख्या बढ़ने के कारण खाक चौक व्यवस्था समिति ने मेला प्रशासन से इस बार 125 बीघा जमीन अधिक आवंटित करने की मांग की है। 

जमीन आवंटन में न हो भेदभाव

आचार्य बाड़ा, दंडी बाड़ा और अन्य संगठनों के लोगों ने जमीन आवंटन में निष्पक्षता बरतने की मांग की। जिस पर डीएम ने कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। जमीन की उपलब्धता के अनुसार ही जगह दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में प्रवचन से संबंधित होर्डिग को छोड़ कर बिना परमिशन के एक भी विज्ञापन की होर्डिग बैनर नहीं लगाई जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि टेंटों में बिजली के पुराने तार लगाए गए तो कार्रवाई होगी।मुख्य स्नान पर्वो विशेष रूप से मौनी अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय व अलाव की व्यवस्था का निर्णय लिया गया। महत्वपूर्ण पर्वो पर ट्रैफिक डायवर्जन 24 घंटे पहले और वाहन पास को लेकर भी रणनीति तय हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button