देश

UP : LED पर दिव्य कुंभ की झलकियां देख भावविभोर हुई छात्राएं

दिव्य कुंभ पर बनायी गयी डाक्यूमेंट्री बेहद सराहनीयः एस पी द्विवेदी
प्रताप नारायण सुभद्रा देवी महाविद्यालय झूंसी में बच्चों ने देखीं कुंभ पर फिल्म


प्रयागराज / झूंसी। हरिश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान की ओर से शनिवार को प्रताप नारायण सुभद्रा देवी महाविद्यालय फिरोजपुर, हेता पट्टी झूंसी में दिव्य कुंभ भव्य कुंभ -2019 कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय और इंटर कालेज के छात्र छात्राओं और बच्चों को एलईडी के जरिए दिव्य कुंभ भव्य कुंभ की झलकियां दिखाईं गईं। साथ ही उन्हें कुंभ के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान वृत्त चित्र में कुंभ की दिव्यता और भव्यता से मंत्रमुग्ध हुईं छात्राओं की तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी, पूर्व अपर आयुक्त एवं चयन बोर्ड के पूर्व अपर आयुक्त
जितेन्द्र कुमार, पूर्व आबकारी आयुक्त कृष्ण चन्द्रा एवं महाविद्यालय के प्रबंधक अनिरूद्ध ओझा ने दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। गणेश वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति की। यूपी बोर्ड के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि संस्था द्वारा कुंभ पर आयोजित वृत्त चित्र की प्रदर्शनी वास्तव में बेहद सराहनीय है। संस्था की ओर से दिव्य कुंभ भव्य कुंभ पर आयोजित प्रदर्शनी प्रेरणादायक एवं भारतीय सभ्यता तथा संस्कृति की संवाहक भी है। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत प्रताप नारायण सुभद्रा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक अनिरूद्ध ओझा ने किया। उन्होंने अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी, पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र कुमार, संरक्षक कृष्ण चन्द्रा, समाजसेवी राजीव पाण्डेय, संयोजक पवन द्विवेदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button