खबरों की सत्यता के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कंधों पर अहम जिम्मेदारी
प्रयागराज। आज प्रयागराज के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का शपथ ग्रहण कार्यक्रम क्लब कार्यालय में सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कोर कमेटी के सदस्य संदीप तिवारी ने क्लब के उद्देश्यों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में परिचित कराया।

कार्यक्रम में पहुचे व्यापारी नेता विदुप अग्रहरि ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी को प्रिंट की अपेक्षा अधिक भागना पड़ता है और उनकी जिम्मेदारी अधिक होती है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि व्हाट्सएप पर भ्रामक खबरे आती है, लेकिन सत्यता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा दिखाई जाती है।

इस अवसर पर उन्होनें अपील करते कहा कि प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले से बड़ा कोई और आयोजन नही है इसको और अधिक प्रचारित करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में पहुचे विजय गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज का प्रहरी है और आप समाज को जोड़ने का कार्य करते है। शायद इसीलिए आप की देश को जरूरत है, हमे उम्मीद है आप इस जिम्मेदारी को बखुबी निभाते है।
कार्यक्रम में पहुची उपभोक्ता फोरम की सदस्य पूनम पांडे ने कहा कि आज हम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से हम देश के कोने कोने होनी वाली घटनाओं को तुरंत जानकारी देते है। क्योंकि आज भागदौड़ की जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास समय नही है। इस अवसर पर उन्होंने उपभोक्ता न्यायालय के बारे में लोगो को रूबरू कराया और पत्रकारो से उपभोक्ताओं के अधिकार को बताने की बात कही।
प्रो गिरीश त्रिपाठी व पूर्व कुलपति बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने अपना सम्बोधन देते हुए कहा कि कोई भी समाज हो चुनोतियाँ हर समय रही है भारतीय लोकतंत्र में मीडिया चौथे स्तंभ के रूप में है जिसका सम्मान और योगदान दोनों है। आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने चुनोतियाँ है, क्योकि इसे साक्ष्य की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज समस्याओं से समाज घिरा है लेकिन जैसे जैसे हम जागरुक होते है वैसे वैसे उसका समाधान खोजती है।
समाज अधिकार प्रधान के साथ साथ कर्तव्य प्रधान भी हो इस तरह का समाज का निर्माण करना हमारी जिम्मेदारी है। क्योंकि आज ज्यादातर समाज अपने अधिकार की बात कर रहा है। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी भी अधिक है। उन्होंने कहा कि आज हमने शिक्षा के माध्यम से ऐसे समाज को खड़ा किया जो सिर्फ अपने अधिकारों के लिये खड़ा है ऐसे में जरूरत है लोकतंत्र में लोग अधिकार के साथ अपने कर्तव्यों के न भूले, इसमे मीडिया अपनी भूमिका का निर्वहन जरूर करेगी।
क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक ने पत्रकार हितों की ध्यान आकर्षित हुए कहा कि पत्रकार एक ही काम हर जगह करता है। लेकिन सुविधा अलग है, इस पर जनप्रतिनिधियों को ध्यान देने की जरूरत है। जिससे सरकार की समान नीति पर अमल हो सके। उन्होंने कहा कि विश्व भर में 1800 न्यूज़ चैनल है,जिसमे 80 फीसदी चैनल भारतीय परम्पराओ पर कार्यक्रम बन रहे है। प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे और जरूरत है अगर इतिहास उठा कर देखा जाय तो सभ्यता का विकास प्रयागराज से हुआ। उन्होंने इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल से आग्रह किया कि भारद्वाज पार्क का नाम भारद्वाज आश्रम कर दिया जाय। इसके अलावा कम से कम पाँच करोड़ रुपये यहा की धरोहर को बचाने के लिए दिया जाय।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि फुलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे राजनीतिक जीवन मे आप का साथ बहुत मिला और सामाजिक जीवन में आप की जिम्मेदारी अधिक है, और मेरा प्रयास होगा कि आप की मांग के लिए पूरा संघर्ष करूंगी। इसको सरकार के बीच रखा जाएगा, क्योकि राजनीतिक जीवन मे हम लोगो की आवाज को दूसरे तक पहुचाते है। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मिडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक मालवीय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आभार व्यक्त किया।




