देश

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को रौंदा,मौके पर मौत

थरवई । तेज रफ्तार डंपर ने घर जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले करते हुए दोनों ओर से मार्ग जाम कर दिया,जानकारी के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर सेमरी गांव निवासी रामसिंह का 22 वर्षीय पुत्र सुजीत यादव सहसों बाजार से शाम 8 बजे वापस आ रहा था,जैसे ही वह अपने गांव सेमरी के सामने पहुंचा‌ ही था कि,प्रयागराज की तरफ से फूलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने डंफर को आग के हवाले करते हुए सड़क जाम कर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया,मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया,बताया गया किइस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया,सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की,वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button