Latestइलाहाबाद समाचार

प्रयागराज सहित UP के 15 जिले 25 मार्च तक लॉक डाउन

प्रयागराज। अनुराग शुक्ला। कोरोना वायरस खतरे से जनता को आगाह करते हुए लखनऊ सहित प्रदेश के 15 जिलों को पहले चरण में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इन सभी जिलों को सैनिटाइज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी खतरा टला नहीं है इसलिए पूरी तरह एहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। प्रदेश सरकार हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को लखनऊ में ही रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने रात नौ बजे के बाद भी लोगों से घरों के बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है।

प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने बताया कि अब निगम की यूपी से राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा राज्य को चलने वाली साधारण सेवा एवं एसी बसों का संचालन रोक दिया गया है। कोरोना वायरस के बचाव के क्रम में ये कदम उठाया गया है। वहीं, लखनऊ मेट्रो की सेवाएं भी 31 मार्च तक के लिए निलंबित कर दी गई हैं।

मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 341 हुई।

बता दें कि रविवार को देश भर में कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। मुंबई में कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई है वह मधुमेह का रोगी था। वहीं, बिहार में भी एक कोरोना मरीज की किडनी फैल होने से मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button