ओंमकार देवगिरी जी का निधन

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )। दारागंज स्थित भगवान वेणी माधव मंदिर के महंत श्री स्वर्गीय ओमकार देवगिरी जी का निधन विगत 3 दिनों से भगवान बेनी माधव मंदिर के महंत श्री ओमकार देव गिरी जी महाराज शहर के फिनिक्स अस्पताल में भर्ती थे।


आज लगभग 8:00 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया महाराज श्री 90 वर्ष के ऊपर की अवस्था से भगवान वेणी माधव मंदिर की सेवा कर रहे थे भगवान बेनी माधव की शोभायात्रा विगत कई वर्षों से शहर की पहचान बन गई है उसका आरंभ आप ही के कर कमलों के द्वारा होता रहा है अभी-अभी विगत मास में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस के खिलाफ आपके ही नेतृत्व में प्रयागराज सेवा समिति के माध्यम से भव्य यज्ञ हुआ था जिसमें क्षेत्रवासीयो ने बढ़कर चढ़कर यज्ञ में आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना किए थे।
उनके निधन से प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पांडे ने शोक व्यक्त किया भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पांडेय बचा भैया ने कहा कि महाराज श्री मंदिर के अलावा अखाड़े की परंपरा वा सामाजिक गतिविधियों में धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने में सदैव तत्पर रहते थे उनके न रहने से हम सब ने अपना एक अभिभावक खो दिया मंदिर के पुजारी विजय तिवारी अभिषेक दुबे ने मंदिर की पट बंद कर सभी को इस दुख की घड़ी मैं भगवान वेणी माधव सभी को साहस प्रदान करें



