4 दिन में टूट गया पुल का आरसीसी स्लैब

कोराव। इलाहाबाद-तहसील के सिरियारी गांव में बेलन नहर पर कोराव मेजा मार्ग पर नहर में बन रहे पुल का आरसीसी स्लेप डालने के 4 दिन बाद ही टूट गया।

सूचना पर मौके पर पहुचे भाजपा नेताओं ने विभागीय अफसरों पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुये जांच एवम कार्यवाही की माग की है ।
बताते चले कि उक्त मार्ग पर बेलन नहर के मेजा ब्रांच पर बाण सागर नहर निर्माण खण्ड द्वारा पुराना पुल जर्जर होने के कारण उसको तोड़कर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
करोड़ो की लागत से किये जा रहे उक्त निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किये जाने का आरोप लग रहा है और पु ल का स्लेप बनने के 4 दिन बाद ही धराशायी होने से घटिया निर्माण की बात सामने आ गयी।
शनिवार को मौके पर पहुचे भाजपा नेता शशि द्विवेदी, राम नवल सिंह,सहित कई अन्य लोगो ने विभागीय अफसरों पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुये जांच एवम दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की माग की है।



