यूपी बार कौंसिल नई कार्यकारिणी का चुनाव 14 जून को
प्रयागराज। यूपी बार कौंसिल के कार्यकारिणी की बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने को लेकर निर्णय हुआ। कौंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व समितियों का चुनाव 14 जून को कराने का निर्णय लिया गया। इस चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए 13 जून को कार्यकारिणी की बैठक होगी। लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रहे वकीलों को सहायता मुहैया कराने के लिए कोर्ट के आदेशानुसार कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह को सदस्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया। साथ ही निलंबित सचिव डॉ. रामजीत सिंह यादव को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर उन्हें अपना जवाब देना होगा। इसके बाद सदन निर्णय लेगी। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा ने की। बैठक में कार्यकारिणी के 25 में से 21 सदस्य मौजूद रहे। इस बैठक में बलवंत सिंह, अब्दुल रज्जाक खां, अमरेंद्रनाथ सिंह, प्रशांत सिंह अटल, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



