जूता-चप्पल व टेलरिंग की दुकानें भी खुलेंगी
प्रयागराज। लॉकडाउन-4 में धीरे-धीरे कर बाजारों को खोला जा रहा है। जिला प्रशासन ने बुधवार, 27 मई से चौक, कोठापार्चा, खुल्दाबाद, रोशनबाग, नखास कोहना, बड़ी स्टेशन मार्केट, शाहगंज, राजापुर, खोवामंडी, बहादुरगंज, चक जीरो रोड, रामभवन, बैरहना, तेलियरगंज व गोविंदपुर के बाजार खोलने के निर्देश दिये हैं।
दुकानों पर सोशल डिस्टेसिंग, मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैैं।
इससे पहले 20 से 23 मई तक ट्रॉयल के तौर पर सिविल लाइंस, कटरा और सुलेसराय की बाजारों को खोला गया था। मंगलवार को व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद बाजारों को खोलने की गाइडलाइन जारी की गई।
इसके तहत शहर तथा नगर पंचायतों व गांवों के बाजारों को खोलने के लिए छूट दे दी गई। इस बार की गाइडलाइन में जूता-चप्पल व टेलरिंग की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है।
ये दुकानें रोज खुलेंगी:
सेनेटरी वेयर, लोहे की दुकान (सरिया एंगल), इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की दुकान, ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट, टायर ट्यूब, फल, सब्जी, दूध की दुकान, मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, आटो गैरेज (रिपेयरिंग कार्य गैरेज के अंदर), टिंबर स्टोर, चश्मे की दुकानें, बुक, स्टेशनरी एवं मोहर की दुकान, फर्नीचर, प्लाईबोर्ड, माइका की दुकान, ज्वैलरी शॉप, कास्मेटिक जनरल स्टोर, फोटो स्टेट, फोटो स्टूडियो, ग्लास, एल्युमिनियम फ्रेम, हाउसिंग मेटेरियल, जूते-चप्पल की दुकानें, टेलरिंग की दुकान, फेरीवाले, पटरी की दुकान, साइकिल की दुकान (संपूर्ण रूप से)।
इन इलाकों के बाजार के लिए रोस्टर
खुल्दाबाद, रोशनबाग, नखास कोहना, बड़ी स्टेशन मार्केट, शाहगंज, राजापुर, चौक, खोवा मंडी, बहादुरगंज, जीरो रोड, रामभवन, तेलियरगंज, गोविंदपुर, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र तथा टाउन एरिया की विभिन्न दुकानों के लिए।
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक खुलेंगी:
मोबाइल शॉप, बर्तन एवं क्राकरी की दुकान, प्रिटिंग प्रेस एवं ड्राई क्लीनर, स्पोर्ट एवं गिफ्ट आइटम।
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक खुलेंगी:
कंप्यूटर एवं आइटी प्रोडक्ट, रेडीमेड गारमेंट्स, वस्त्रालय एवं साड़ी
दुकानें जो अब भी नहीं खुलेंगी
-हेयर कटिंग सैलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर एवं मसाज सेंटर।
-सभी सिनेमा हाल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क
-थिएटर, बार, एसेंबली हाल।
-सत्कार सेवाएं सिवाय उनके जो स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस एवं सरकारी अधिकारियों के लिए उपयोग में लाई जा रही हों अथवा लॉकडाउन के कारण फंसी हुए पर्यटकों या क्वारंटाइन करने में उपयोग में ला जा रही हों।
रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी ही होगी
रेस्टोरेंट बंद रहेंगे मगर होम डिलीवरी हो सकेगी। ग्राहक आर्डर देंगे और डिलीवरी मैन पैकिंग को घर तक पहुंचाएंगे। मिठाई की दुकानों से बिक्री होगी मगर बैठाकर खिलाई नहीं जा सकेगी। बस डिपो, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा पर चलने वाली कैंटीन से भी होम डिलीवरी ही हो सकेगी।
ये नियम हैं आवश्यक
-सभी दुकानों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना और कराना जरूरी
-बिना मास्क, बिना फेस कवर के कोई दुकान में नहीं जा सकेगा।
-दुकानों में प्रवेश से पहले ग्राहकों के हाथों को सैनिटाइज कराना होगा।
-कारोबारी व स्टॉफ के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना चाहिए
-ग्राहकों के मोबाइल में भी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराना होगा
-सभी दुकानों पर पानी, सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था होनी चाहिए
-दुकानों पर एक समय में पांच ग्राहक ही मौजूद रहेंगे, दुकानदार तय करेंगे।



