प्रयागराज: कोरोना कर्मयोद्धाओं का सम्मान
प्रयागराज। आज लोकसेवक मण्डल एवं ग्रीन इण्डिया फाउंडेशन ट्रस्ट, धर्मवीर सेवा समिति प्रयागराज द्वारा राजर्षि टण्डन सेवा केन्द्र बैंक रोड प्रयागराज मे किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के पूर्व विधायक उत्तराखंड प्रभारी मा.अनुग्रहनारायण सिंह एवं पूर्व महापौर यमुनोत्री गुप्ता रही।अध्यक्षता धर्मवीर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर एस.के.राठी और संचालन कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अनुग्रहनारायण सिंह ने कहा कि इस कोविड19 महामारी मे सरकार ने जो कुछ किया लेकिन ज्यादा भूमिका समाज के अच्छे लोगों ने और अपने घर से विरोध और बाहर प्रशासन से विरोध सहन करते हुए भी हर जरूरत मंद तक राशन और भोजन पहुँचाने का जो कार्य किया है ।
वह सम्मान के योग्य है। जब लक्ष्मण रेखा लाँघना कानून जुर्म था तब विषम परिस्थितियों मे आप लोग निकल कर प्रवासी मजदूरों, पैदल यात्रियों को कुम्भ मेला की भाँति लाई,चना, गुड, खीरा, बच्चों को दूध पानी की व्यवस्था की है आप और बरिष्ठ समाज सेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव के नेतृत्व एवं जज्बे को सलाम है।
आभार प्रकट करते हुए बरिष्ठ समाज सेवी शिक्षक श्रीनारायण ने कहा कि हम सब शहर के अच्छे लोगों से लेकर जरूरत मंद तक पहुँचाने का कार्य किया।असली सम्मान तो उन दानदाताओं का है जिन्होंने हम सब पर विश्वास करते हुए आर्थिक एवं राशन की मदद किया है।
सम्मानित होनेवाले मे सर्व श्रीमती सुभाष राठी, श्री शिवसेवक सिंह, ब्रम्हप्रकाश तिवारी, कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, अनुराधा, परवेज रिजवी, जावेद अख़्तर, अश्विनी कुमार, अंनत कुमार, लवलेश सिंह, डा.चन्द्रशेखर यादव,डाक्टर यशवंत पाल,अधिवक्ता स्मृति कार्तिकेय,मो.अरसद,अनुपम राज सिंन्हा, विमल किशोर,ओमप्रकाश गौड, रवि कुमार, देवनाथ त्रिपाठी, घनश्याम मास्टर, चंदन निषाद, कपिल त्रिपाठी, भास्कर दत्त, सनीकुमार,मो.शगीर,जगदीश यादव,सुबोध यादव,श्रीमती मधू को अनुग्रहनारायण सिंह और जमुनोत्री गुप्ता ने अंगवस्त्रम और माल्यार्पण व प्रस्तपत्र देकर सम्मानित किया।
इससे पहले पचास दिव्यांगजन को राशन वितरण किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुआ।




