Latest

ट्रिपलआईटी स्टूडेंट्स के बीच मारपीट मामला: छात्रा समेत 09 छात्र निलंबित

प्रयागराज। जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच मारपीट के मामले में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) प्रशासन ने एक छात्रा समेत 09 छात्रों को निलंबित कर दिया है।

जबकि घटनास्थल पर मौजूद एक छात्र नेत्रानंद पाठक को एक सेमेस्टर के लिए प्रोवेशन पर रखा गया है। गत 26 जनवरी को हुई मारपीट के इस मामले में 25 मई को सीनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। सभी को अलग-अलग समय के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है।

ट्रिपलआईटी के ज्वाइंट रजिस्ट्रार पीके सैनी ने बताया कि ईसी ब्रांच के अभिषेक राय, श्रेयांश सिंह, किशन सिंह एवं हर्ष सिंह और आईटी ब्रांच के दिनेश चंद्रा, अनुज कुमार व अभिषेक को निलंबित किया गया है। ईसी ब्रांच की एक छात्रा को भी निलंबित किया गया है।

Related Articles

Back to top button