उड़ीसा से आए प्रवासी मजदूरों को पूर्व पार्षदों ने उनके घर भेजा
प्रयागराज । आज उड़ीसा से 8 जून 2020 को आये प्रवासी मजदूरों को हैदरगढ़ , बाराबंकी घर भेजवाने के लिए पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह के साथ समाजसेवी अनुराधा , अनंत कुमार चौधरी ,अनुपम सिन्हा , सुबोध यादव , अश्रि्वनी कुमार एडवोकेट , मेहताब आलम , पूर्व पार्षद दिनेश कुमार गुप्ता छेदी आदि ने बस स्टेशन प़भारी सिविल लाइंस प़़यागराज के कार्यालय में मिलकर बताया कि रात 9 बजे से बस अड्डे सिविल लाइंस में उड़ीसा से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से प़़यागराज रेलवे स्टेशन पर उतरने के उपरांत आकर बैठे हैं।
, बहुत गरीब हैं , उनके पास बिल्कुल पैसा नही है , बस का किराया देने के लिए पैसा न होने के कारण बैठे हैं , बच्चों महिलाओं सहित 67 लोग हैं , हम लोग गरीबों का बस किराया देने के लिए तैयार है , अलग-अलग दो बस की ब्यवस्था करने का कष्ट करें , इस पर बस स्टेशन प़भारी सिविल लाइंस श्री सी डी राम ने कहा कि आप लोगों को पैसा देने की जरूरत नहीं है , हमें तो किसी ने बताया नहीं कि यहां बस अड्डे पर प्रवासी गरीब मजदूर बैठे हैं ।
यह कहकर स्टाफ से नाराजगी जताई और कहा कि दो बस की ब्यवस्था कर रहा हूं , दोनो बस से पहले इन्हें नैनी में बने बस स्टैण्ड में भेजेंगे जहां पर इनका रजिस्टर में नाम पता आदि लिखा जायेगा और इनकी स्क़ीनिंग जांच कराकर इसी बस से हैदरगढ़ बाराबंकी भेजेंगे ।
बिना देरी किए दो बस से प्रवासी मजदूरों को भेज दिया गया । प्रवासी मजदूरों को लाई चना , पानी का वितरण किया गया । प्रवासी मजदूर जाते वक्त बहुत खुश थे , और सभी का बस में बैठे बैठे हाथ हिलाकर
ख़ुशी ख़ुशी धन्यवाद दिया ।
पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने सिविल लाइंस प़़यागराज के बस स्टेशन प़भारी सी डी राम जी का
और प्रवासी मजदूरों को रात में खाना खिलाने , सुबह भी नास्ता , लाई चना गुड़ , पानी देने वालों को धन्यवाद दिया ।





