Latest
Corona Alert : सड़क पर उतरेंगे सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभी एसडीएम
प्रयागराज। पिछले दो दिनों में दो अधिकारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। मंगलवार को प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरद्ध पंकज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और बुधवार को एसीएमओ संक्रमित पाए गए।
दोनों अफसरों के दफ्तरों में सैनिटाइजेशन किया गया। इसके साथ ही मास्क न लगाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि अब सभी दफ्तरों में औचक जांच भी की जाएगी। कहा कि सड़क पर बहुत लोग मास्क लगा कर नहीं निकल रहे हैं।
ऐसे में गुरुवार से तीनों एसीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम को सड़क पर निकलकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग भी सड़क पर बिना मास्क के दिखेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



