विश्वविद्यालय बनाएगा प्रवेश भवन में नए प्रतीक्षालय

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक में काउंसिलिंग कराने के लिए प्रवेश भवन आने वाली छात्राएं एवं महिला अभिभावक के लिए अच्छी खबर है।
अब उन्हें प्रवेश के दौरान बाउंड्रीवाल पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार नहीं करना होगा। छात्राओं एवं महिला अभिभावक के लिए इविवि प्रशासन उनके बैठने के लिए वेटिंग हॉल और चार टॉयलेट बनवाएगा।
इसके साथ हॉल में एक वॉटर कूलर भी लगा होगा। इसके निर्माण के लिए अमूनन सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीपीडब्ल्यूडी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे इसी सत्र में दाखिले से पहले निर्माण करने का आश्वसन दिया है।
ज्ञात हो कि इविवि में स्नातक (बीए, बीएससी एवं बीकॉम), एलएलबी, बीएलएलबी में दाखिले के लिए चौथम लाइन स्थित प्रवेश भवन में काउंसिलिंग होती है।
यहीं पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी भी होती है। दाखिले के लिए सुबह से काउंसिलिंग होती है। फिर विषय आवंटन की प्रक्रिया दोपहर में होता है। ऐसे में प्रवेश के लिए तकरीबन चार-पांच घंटे का समय लगता है।
इस दौरान छात्राओं के साथ प्रवेश दिलाने के लिए आने वाली महिला अभिभावक को घंटो इधर-उधर बैठक कर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए इविवि प्रशासन ने वेटिंग हॉल बनवाने का निर्णय लिया है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि चार टॉयलेट और 50 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता वाला एक वेटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
इसमें सिर्फ प्रवेश छात्रा और उनके महिला अभिभाव को दिया जाएगा। उम्मीद है कि नए सत्र में शुरू होने वाली प्रवेश के दौरान लाभ उठा सकेंगे।




