Latest

पं राजीव बने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के मुख्य प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उप्र के प्रदेश सचिव अभिनव उपाध्याय ने प्रयागराज के म्योराबाद निवासी पं राजीव कुमार पाण्डेय को परिषद के मुख्य प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रदेश सचिव श्री उपाध्याय ने नवनियुक्त मुख्य प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पं राजीव कुमार पाण्डेय से अपेक्षा की है कि वह संगठन को मजबूत करते हुए परिषद को मजबूती प्रदान करेगे। पं राजीव कुमार पाण्डेय ने परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया है।

पं राजीव कुमार पाण्डेय के मनोनयन पर किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महाराज, अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज, महामण्डलेश्वर स्वामी सरयूदास त्यागी महराज बीकानेर,किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मा), पूर्व अपर आयुक्त कृष्ण चन्द्रा, पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र कुमार,सिने स्टार- फैशन डिजाइनर और वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफर मनु पुरवार,

वरिष्ठ शिक्षक नेता डा शैलेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षक नेता नवीन कुमार पाण्डेय, अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा हरिप्रकाश यादव, पहल की अध्यक्ष डा वंदना सिंह,
हरिश्याम मानव शिक्षा कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान के सचिव राजीव मिश्रा व उप प्रबंधक श्रीमती अमिता मिश्रा, कमल सिंह, पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button