Latest

AIMIM पार्टी की बैठक संपन्न

पृयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)पार्टी के कैम्प कार्यालय सिविल लाइन्स में कानपुर में हुई जघन्य पुलिस कर्मियों की हत्या को लेकर बैठक सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ इकबाल एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है।

और कानून जैसी कोई चीज नही रह गयी है और श्री इकबाल ने कहा कि कानपुर के कुख्यात अपराधी विकाश दुबे हिस्ट्रीशीटर को तत्काल गिरफ्तार करके उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला के शहीद पुलिस कर्मियों को न्याय मिल सके ।

बैठक का संचालन करते हुए प्रतापपुर विधानसभा के मीडिया प्रभारी मुजाहिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है ।

बैठक में प्रमुख रूप से मेराज अहमद, सलीम अहमद, आफताब आलम, राजेश गुप्ता एडवोकेट, ए०के० श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार एडवोकेट, रूमी निगार, मोo हसन, मो० शमी, मो० आमिर मोo तनवीर आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button