शाहनवाज की रिहाई को लेकर कांग्रेस ने छेड़ा जन हस्ताक्षर अभियान

प्रयागराज, ( अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की योगी सरकार के इशारे पर हूई अवैध गिरफ्तारी के विरोध में शहर इकाई द्वारा तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान छेड़ा गया।
आनंद भवन से अपराह्न 11बजे प्रारंभ अभियान को सम्बोधित करते अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव हन्जला उस्मानी ने कहा कि सूबे की सरकार जनता की आवाज को पुलिस का खौफ दिखा दबा नही सकती। कांग्रेस इसका मुहतोड जवाब देगी। सरकार को आलम की बेवजह गिरफ्तारी मंहगी पड़ेगी ।
शहर अध्यक्ष अरशद अली आर्शी ने अध्यक्षता करते बताया कि अभियान के समर्थन में सैकडों लोगों ने हस्ताक्षर किए । 10 जुलाई को मंसुर पार्क और अगले दिन करेली मस्तान मार्केट पर यह अभियान जारी रहेगा ।
प्रदेश भर से हस्ताक्षर कर राज्यपाल को सौपा जायेगा। जिलाध्यक्ष राम किसुन पटेल नगर अध्यक्ष नफीस अनवर फुज़ैल हाशमी किशोर वार्ष्णेय तस्लीम उद्दीन जावेद उर्फी मो0 असलम परवेज सिद्दीक़ी श्रीश चंद्र दुबे आर के गौतम नसीम हाशमी साबिर फरिदी सिब्तैन बब्लू इश्तियाक अहमद आदिल अंसारी फैज इलाहबादी कामेश्वर सोनकर रुद्र प्रताप अजय पटेल रविन्द्र श्रीवास्तव आदि थे ।




