जिले में कोरोना के 49 नए संक्रमित मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या पांच सौ के पार

पृयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से है जारी शुक्रवार को भी 49 नए मामले सामने आए हैं कोरोना के नोडल अधिकारी डा० ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है संक्रमित पाए गए लोगों में 18 पहले पॉजिटिव आए लोगों के सम्पर्क में रहे हैं निजी अस्पतालों के करीब 15 हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव पाये गये हैं इसके अलावा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के दो वर्कर और कई गर्भवती महिलाएं भी करोना संक्रमित पाई गई है बड़ी संख्या में नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 534 तक पहुंच गई है मरीजों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है दूसरी तरफ कोविड अस्पताल भी फुल होते जा रहे हैं आसार हैं कि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में बेड भी कम पड़ लगेगें एक दिन पूर्व ही जिले में 52 नए मरीज सामने आए थे उसी के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि दूसरे दिन भी यही हाल रहेगा और पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ेगी जिला कोरोना नोडल अधिकारी डॉ० ऋषि सहाय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 49 नए मामले सामने आए हैं इसमें 18 पूर्व में पॉजिटिव आए लोगों के सम्पर्क में रहे हैं टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं इनके साथ ही करीब 15 से ऊपर स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि पांच लोगों में संक्रमण का पता तब चला जब ऑपरेशन से पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया गया संक्रमित तीन लोग दूसरे राज्यों से आए हैं कुछ ऐसे नए मरीज भी सूची में शामिल हैं जो जो निजी अस्पतालों में उपचार कराने गए और वहां पॉजिटिव हो गये कई संक्रमितों की पहचान एंटीजन टेस्ट से हुई है 32 लोगों की जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से पॉजिटिव आई है इसके अलावा दर्जन भर से पॉजिटिव की पुष्टि निजी पैथोलॉजी में हुई इसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं डॉ०ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमण पाए जाने के बाद निजी अस्पतालों के वार्डों को सील कर दिया गया है जब कि पॉजिटिव आए लोगों के सम्पर्क में आने वाले डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन करा दिया गया है सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है शुक्रवार को कुल 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई उसमें चार एल-1 हॉस्पिटल के हैं जबकि 14 स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के हैं एल-3 हॉस्पिटल से छुट्टी पाने वालों में तीन एक ही परिवार के हैं जबकि चौथा अलग हैं और चारों करेली के ही निवासी हैं इस मौके पर डॉ०अमृत लाल,डॉ० उत्सव सिंह सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे जबकि एसआरएन से छुट्टी पाने वालों में एक करेली,तीन मुट्ठीगंज, एक सिविल लाइंस,एक झुंसी,एक अतरसुईया सहित कुल 14 लोगों की छुट्टी की गई डॉ० सुजीत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया है
कोरोना से दो बुजुर्ग और एक युवक की मौत भी हुआ जिसके बाद मृतकों की संख्या18 हो गया है शुक्रवार को दो बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत हुई हालांकि,युवक का अंतिम संस्कार शनिवार को कराया जाएगा मरने वालों में एक जसरा का दूसरा करनपुर का और तीसरा झलवा का है जसरा का बुजुर्ग सर्राफा व्यवसायी था वह एसआरएन में तीन जुलाई से भर्ती था जबकि युवक नौ जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुआ था जब कि करनपुर का बुजुर्ग एसआरएन पहुंचने से पहले ही मर चुका था वह गुरुवार को ही आया था शुक्रवार उसका अंतिम संस्कार कराया गया जसरा निवासी 70 वर्षीय सर्राफा व्यवसायी के भी सोर्स का पता नहीं चल पाया है वह अपने व्यापार संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करने के लिए शहर आता था तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव निकला एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ० सुजीत कुमार ने बताया कि उसे हार्ट और बीपी की भी परेशानी थी जबकि झलवा के युवक को डायबिटिव की परेशानी बताया जा रहा है युवक 42 साल का था उसे भी सांस लेने में दिक्कत होने पर एसआरएन में भर्ती कराया गया। दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया था जसरा के बुजुर्ग की मौत सुबह तड़के हुए जबकि युवक की मौत देर शाम उसकी मौत हो गई उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है उधर करनपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग की हालत पहले से ही खराब थी।




