Latest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का निर्णय स्वागत योग्य – गणेश केसरवानी

(अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन का टीका तीसरे चरण में 1 मई से लगाए जाने का निर्णय को लेकर स्वागत योग्य कदम है ऐसे में 90 करोड़ लोगों को यह टीका लगेगा । जिससे कि उनकी जिंदगी वैश्विक महामारी कोरोना से बचाई जा सके और उन्होंने कहा कि यह टीका सीधे तौर पर जो कंपनियां वैक्सीन बनाती है । बिना किसी प्रतिबंध के 50 प्रतिशत राज्यों को डायरेक्ट उपलब्ध करा सकती हैं । और साथ ही प्रधानमंत्री जी ने टेलीमेडिसिन पर भी जोर देने की बात कही है। जो कि अत्यंत सराहनीय है । निर्णय का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राघवेंद्र कुशवाहा अनुपम मालवीय सचिन जायसवाल सविता श्रीवास्तव किशोरी लाल जायसवाल शिव मोहन गुप्ता आलोक वैश्य बृजेश श्रीवास्तव मयंक यादव बबलू विधायक आज महानगर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button