हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। शिव भक्तों ने गंगाजल और दूध आदि से भगवान भोलेनाथ का अभिशेक कर उनका आशीष प्राप्त किया। शिवालय पूरे दिन हर हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। कोरोना महामारी का प्रभाव भी दिखा जहां सोमवार के दिन भक्तों की लंबी कतारें लगती थी वहां इस वर्ष गिनती के लोग ही मंदिर पहुंच रहे हैं।
पड़िला शिव मंदिर में दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या कम बिना मास्क दर्शन वर्जित
प्रयागराज, थरवई (अनुराग दर्शन समाचार ) । क्षेत्र पड़िला महादेव में स्थित पांडेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को बहुत ही कम श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जिससे वहां पर फूल बेचने वाले माली, मिष्ठान की दुकान वाले, मंदिर पुजारी काफी निराश नजर आए। क्यो कि सावन के पहले सोमवार को प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए मंदिर पट को बंद करा दिया था। जिससे दोपहर बाद पहुंचे श्रद्धालु बिना दर्शन किए लौट गए।
आज सावन के दूसरे सोमवार को कोरोना महारानी देखते हुए बहुत कम श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। जो भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आए प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराया। जो भी श्रद्धालु बिना मास्क के दर्शन करने के लिए आये उन्हें बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। जिससे कुछ श्रद्धालु बिना दर्शन करें हुए ही लौट गये।





