Latest

पंचायत भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश

प्रधान की मनमानी क्षेत्र मे बना चर्चा का विषय

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानपुर में पंचायत भवन व शौचालय का निर्माण मनमानी स्थल पर कराया जा रहा है। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है।
मानपुर निवासी रोहित तिवारी, बनवारी लाल, वीर विजय प्रताप आदि ने एसडीएम को प्रेषित पत्र में मानपुर के प्रधान पर आरोप लगाया है। आरोपित है कि प्रधान द्वारा जनहित और जन भावना को दरकिनार करते हुए पंचायत भवन व शौचालय का निर्माण मनमानी स्थल पर कराया जा रहा है।जबकि ग्राम पंचायत का सबसे बड़ा मजरा मानपुर में है। यहां की आबादी भी सबसे ज्यादा है। ग्रामीणों ने उक्त निर्माण के संबंध में अपनी राय भी जाहिर की है। बावजूद इसके इसका निर्माण दूसरे स्थान पर कराया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने मामले मे खण्ड विकास अधिकारी को उक्त प्रकरण मे नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अवगत कराने का आदेश दिये है वही दूसरी तरफ एसड़ीएम कोरांव संदीप कुमार वर्मा से फोन पर वार्ता करने पर बताये की ग्राम प्रधान को फोन करके बताया गया की मानपुर मे स्थित 258 नंबर पर पंचायत भवन व शौचालय का निर्माण कार्य कराने जाने को निर्देशित किया गया है और आगे उन्होंने कहा की ग्राम पंचायत अधिकारी को भी फोन करके निर्देशित करने की बात कही है ग्रामीणों के आरोप है की जिस पूर्व बंजर भूमि स्थल पर मनमानी तरिके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है उस स्थल पर पूर्व मे छनना गाँव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया था जिसमे अतिचारियो के विरुद्ध 122 बी की भी कार्यवाही व जुर्माना किया जा चूका है आगे यह भी ग्रामीणों का आरोप है की पंचायत भवन व शौचालय का पैसा अभी तक नहीं निकाला गया है लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा जबरजस्ती अन्य जगह निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि उपजिलाधिकारी कोरांव द्वारा साफ तौर से विडिओ ग्राम प्रधान को कहाँ गया है की 258 पर ही बनेगा लेकिन ग्राम प्रधान उच्चाधिकारीयों के आदेश को दरकिनार करते हुए 258 पर निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है जिसको लेकर गाँव मे तनाव बना हुआ है

Related Articles

Back to top button