Latest

शिक्षकों,अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण का शुभारंभ आज से

गूगल मीट एप डाउनलोड कर 25-25 शिक्षक लेंगे दो बैच में ऑनलाइन प्रशिक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विकास खंड उरुवा के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को सोमवार से अपने-अपने समयनुसार(संकुलवार) अपने समस्त मूल एवं एक स्वप्रमाणित छायाप्रति अभिलेखों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा के कार्यालय (बी.आर.सी) उपस्थित होना है। खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा बलिराम ने बताया कि सोमवार 20 जुलाई से गुरुवार 23 जुलाई तक प्रतिदिन दो न्याय पंचायत के विद्यालयों के अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को प्रथम पाली के न्याय पंचायत सुबह 10:30 बजे से 1 बजे तक फिर द्वितीय पाली के न्याय पंचायत 1:30 बजे से 4 बजे तक उनके समस्त अभिलेखों की जांच की जाएगी। समस्त अनुदेशक/शिक्षामित्र को अपने शिक्षामित्र के पद पर प्रथम नियुक्ति में चयन समिति के अनुमोदन के प्रस्ताव की कॉपी व ग्राम स्तर पर बनी मेरिट लिस्ट की कॉपी और समस्त शैक्षिक अभिलेख मूल एवं एक स्वप्रमाणित प्रति व नियुक्त/समायोजन/पारस्परिक स्थानांतरण/मूल विद्यालय में वापसी से संबंधित समस्त आदेश एव विद्यालयों से कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण व मूल एवं एक स्वप्रमाणित प्रति तथा अपने आधार कार्ड/पैन कार्ड/निवास प्रमाण पत्र की मूल व फ़ोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। साथ ही सभी शिक्षामित्र को प्रथम नियुक्ति,चयन समिति के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव/चयन के समय की मेरिट लिस्ट अनिवार्यतः लायेंगें। उन्होंने बताया कि सोमवार 20 जुलाई 2020 को सुबह 10:30 बजे से 1 बजे तक संकुल बेदौली एवं 1:30 बजे से 4 बजे तक संकुल परानीपुर तथा मंगलवार 21 जुलाई को सुबह 10:30 से 1 बजे तक संकुल औंता एवं 1:30 बजे से 4 बजे तक संकुल मिश्रपुर तथा बुधवार 22 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से संकुल लेहड़ी एवं 1:30 बजे से संकुल रामनगर तथा गुरुवार 23 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से संकुल शुक्लपुर एवं 1:30 बजे से संकुल रैपुरा के शिक्षामित्र व अनुदेशक अपने समस्त कागजात दुरुस्त करके अपने समय पर खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा के कार्यालय में उपस्थित हो।

Related Articles

Back to top button