अंग्रेज़ हुकूमत से लोहा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय को किया गया याद

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) ।१८५७ की लड़ाई के महानायक प्रथम स्वतंत्रा सेनानी मंगल पाण्डेय जी जयन्ती पर समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से शहर में लगे लॉकडाउन के कारण घरों में रह कर याद किया गया।निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने कॉलोनियल शासन के विरोधी और आज़ादी की लड़ाई में प्रथम चिंगारी जलाने वाले महा नायक को नमन करते हुए उनहे याद किया।महानगर मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने वीर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय को नमन करते हुए उनके जयन्ती के अवसर पर कहा की सती प्रथा के धुर विरोधी मंगल पाण्डेय के यह शब्द आज भी प्रसांगिक हैं की यह आज़ादी की लड़ाई है जो गुज़रे हुए कल से आने वाले कल की आज़ादी की लड़ाई है।निर्वतमान महानगर महासचिव योगेश यादव ने कहा की उनकी यह सोच समाजवादी सोच का उदाहरण है जब अंग्रेज़ हुकूमत द्वारा एनफील्ड राईफल हिन्दुस्तान में लाई गई जिसमे गाय और सुअर की चमड़ी का प्रयोग किया गया था तो उस समय मंगल पाण्डेय ही वह व्यक्ति थे जिनहोने दोनो धर्म की आस्था का साथ देते हुए अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ सभी सैनिकों के हृदय में चिंगारी जलाई थी।अल्पसंख्यक सभा के निर्वतमान प्रदेश सचिव मो०शारिक़ ने अपने आवास पर मंगल पाण्डेय की जयन्ती पर उनहे याद करते हुए कहा ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानी को शत् शत् नमन्।आज समाजवादी परिवार देश के हीरो प्रथम स्वतंत्रा सेनानी मंगल पाण्डेय को शिद्दत से नमन करता है।



