Latest

दुखों का निवारण करते हैं भगवान शिव-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

हरिद्वार, (अनुराग दर्शन समाचार) । सावन के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की है। श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी ने इस मौके पर बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और हरिद्वार में 2021 में होने वाले महाकुम्भ के पूरी भव्यता के साथ सकुशल सम्पन्न होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी के दुखों और कष्टों को हरने वाले हैं। इसलिए कोरोना की महामारी के समूल नाश के संकल्प के साथ आज के दिन उनकी पूजा अर्चना की गई है। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी ने भगवान भोले शंकर के सबसे प्रिय माह माह सावन में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर देश वासियों को शुभाकामनायें देते हुए कहा कि सावन का यह पवित्र महीना लोगों के जीवन में खुशहाली लाये ऐसी कामना अखाड़ा परिषद भगवान शिव से करता हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में बिलकेश्वर महादेव का प्राचीन और पौराणिक मंदिर है। यहां पर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनायें पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार आने वाले भक्तों को बिल्केश्वर महादेव मंदिर के दर्शनों का पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त करना चाहिए। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। जलाभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे सशक्त माध्यम है। सूक्ष्म आराधना से ही भगवान भोलेनाथ श्रद्धालु भक्त को मनवांछित फल प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button