Latest
महापौर ने बहादुरगंज कोथापर्चा में कराया सैनिटाइज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप के दृष्टिगत शहर के व्यवसायिक क्षेत्र के सुलाकि मिष्ठान भंडार से कोठा पार्चा डाट का पुल होते हुए जीवन ज्योति हॉस्पिटल से लेकर रामबाग चौराहे तक 6 हैंड सेनीटाइजर मशीनो और एक छोटी गाड़ी द्वारा सभी प्रतिष्ठानों में सैनीटाइजेशन एवं मास्क वितरण का कार्य किया
इस अवसर पर आर०के० गुप्ता जोनल अधिकारी, अनूप मिश्रा नामित पार्षद, श्री अश्वनी कुमार और अमित भारद्वाज सफाई निरीक्षक, मनोज श्रीवास्तव पीएस मा० महापौर, बृजेश श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, हर्ष केसरी, विवेक साहू आदि लोग उपस्थित रहे ।


