Latest

जो त्रेता में नहीं हुआ वह 5 अगस्त को होगा

भूमि पूजन में ऑनलाइन रहेंगे शंकराचार्य जी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। श्रीमद् ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य एवं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने 5 अगस्त को संपन्न होने वाले श्री राम जन्म स्थल अयोध्या में भूमि पूजन के संबंध में कहा कि जो त्रेता युग में नहीं हुआ वह अब प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के द्वारा भगवान राम की जन्मभूमि पर उनके मंदिर के निर्माण के अवसर पर भव्य एवं दिव्य भूमि पूजन के रूप में होने जा रहा है l उन्होंने बताया कि चातुर्मास पूजा अनुष्ठान एवं दिव्य नियमनुशासन के कारण उस दिन कार्यक्रम में उनकी केवल मानसिक उपस्थिति रहेगी l मोबाइल फोन/ऑनलाइन के माध्यम से वे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे यद्यपि भौतिक शारीरिक रूप से श्री शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग प्रयागराज में रहेंगे l
स्वामी जी ने कहा कि जो संत एवं भक्त कार्यक्रम के लिए अयोध्या जाएंगे वही संगम की मिट्टी व संगम का जल भी लेकर जाएं l पूरा देश श्री राम जन्मभूमि मुक्ति व निर्माण के लिए सदियों से संघर्ष करता रहा हैl देश के महान तपस्वी साधकों संतो भक्तों सभी विचारधारा के लोगों के श्रम सद्भाव व सहयोग से तथा जीवित व शहीद हुए श्री राम कार सेवकों के बलिदान से यह अद्भुत क्षण हैl
पूज्य शंकराचार्य जी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से अभी तक जो भी हुआ और हो रहा है वह सब ठीक है l उन्होंने भक्तों को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि अति उमंग और उत्साह में भूमि पूजन में ना जाकर टीवी के माध्यम से अपने घरों में पूजन कार्यक्रम का दर्शन करें l
अपने अपने घरों मंदिरों एवं आश्रमों में ही रहकर भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपने अपने इष्ट देवों की पूजा करें क्योंकि महामारी को रोना के प्रकोप से अनायास भक्तगण संकट में पढ़ सकते है ।

Related Articles

Back to top button