कोरोना के खिलाफ किन्नर अखाड़े का जंग का ऐलान, किया जनता को जागरूक
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) । किन्नर अखाड़ा द्वारा आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार , किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर टीना माँ के नेतृत्व में आज पुरानी शहर चौक क्षेत्र में किन्नर अखाड़ा ने कोरोना वायरस को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया ।

जिसमें लोगो को कोरोना वायरस से बचाव के लिये जागरूक करते हुए विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान व्यापक स्तर पर चौक मे लोगो को बचाव के लिये मास्क का वितरण बडे पैमाने पर किया गया व जनता को जागरूक किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में डाक्टरों की टीम का नेतृत्व डा. रूबी चौधरी ने किया। जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी सविता अग्रवाल ने योगदान दिया व लोगो को सुरक्षित रहने के लिये मास्क दान किये। इसके साथ ही साथ किन्नरों कीं टोली ने शहर के 5 मोहल्ले में नैना व रानी के नेतृत्व में बहादुरगंज में व शिवानी व शोभाके नेतृत्व में बैरहना, मलाकराज में व हेमा व पुष्पा ने तेलियरगंज क्षेत्र में व निशा मनीषा ने झूँसी क्षेत्र में कोरोना को लेकर जनजागरण अभियान चलाया।

