Latest

Pryagraj: डॉक्टर व अधिकारी समेत 149 नए कोरोना संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में सोमवार को डॉक्टर एवं एसबीआई के एक बैंक अधिकारी समेत 149 नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1727 पहुंच गई है। इसके अलावा सोमवार को 86 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया।
कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सात लोग ट्रू नेट एवं 65 लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। शहर के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि पिछले डेढ़ माह के भीतर उनके अस्पताल से करीब दस लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।

जिले में 760 एक्टिव केस हैं

उन्होंने बताया कि 149 नए मामले मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1727 पहुंच गई है। इसके अलावा 86 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। एक्टिव मामलों की संख्या 760 है। सोमवार को 1635 लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया है। सोमवार को राहत वाली बात यह रही कि जिले में कोरोना से केवल एक ही मौत हुई।सिविल लाइंस स्थित एसबीआई शाखा के एक 27 साल के अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो गए। बेली अस्पताल से दो लैब टेक्नीशियन एवं दो एक्स-रे टेक्नीशियन समेत सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के कई प्राइवेट अस्पतालों के भी स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ये सभी खुल्दाबाद, सोरांव, शंकरगढ़, बारा एवं पुलिस लाइन के लोग हैं।
संक्रमित लोगों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। रायपुर टेला का सात वर्षीय बच्चा, बक्शी कला की दो साल की बच्ची एवं निहालपुर का आठ साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सूबेदारगंज स्थित महिला ग्राम विद्यालय के एक चौकीदार की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। स्कूल वालों का कहना है कि चौकीदार रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल गया था। इससे शिक्षकों में दहशत है।

Related Articles

Back to top button