सब्जीवाले से मारपीट मामले पर की अधिवक्ता मंच ने की गिरफ्तारी की मांग, जानिए पूरा मामला
करेली के नयापुरवा में सब्जीवालों के नाम पूछकर मार पीट करने की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी प्रयागराज को लिखा पत्र
करेली पुलिस पर लगाया मामले को कमजोर करके आरोपियों को बचाने का आरोप
प्रयागराज अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद की ओर से करेली के नयापुरवा में मुस्लिम सब्जीवालों को नाम पूछकर मारपीट करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इसे शहर की शांति और भाईचारे के लिए बड़ा खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को पत्र लिखकर कठोर कार्यवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता के0के0राय ने कहा कि सोशल मीडिया में धार्मिक उन्माद फैलाने के क्रम में ही नयापुरवा में मुस्लिम सब्जी वालों को कोरोना फैलाने का आरोप लगाते हुए पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अगर गंभीरता से नही लिया गया और प्रशासन ऐसे तत्वों से सख्ती से नही निपटने से इस तरह की घटनाएँ आगे और बढ़ने की संभावना है जो शहर की गंगा जमुनी तहक़ीब और के लिए बड़ा धब्बा होगा। उन्होंने करेली पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह मामले को कमजोर करने के लिए सामान्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने और अब तक गिरफ्तारी न करने की कड़े शब्दों में निंदा की।
अधिवक्ता मंच की ओर से एसएसपी प्रयागराज को लिखे पत्र में शहर के अमन चैन और भाई चारे को बनाये रखने के लिए मोहल्ला स्तर पर कमेटी बनाते हुए बैठकें करके आपसी विश्वास बनाये रखने की पहल करने की मांग की गई। पत्र मुख्यतः श्री के.के.राय, राजवेन्द्र सिंह, मो.सईद सिद्दीकी, काशान सिद्दीकी, शमशुल इस्लाम सिद्दीकी, महा प्रसाद अधिवक्तागण उच्चन्यायालय इलाहाबाद की ओर से ईमेल से भेजा गया।
इसी पत्र को मंच से जुड़े विभिन्न अधिवक्ताओं द्वारा ईमेल व्हाटसअप और ट्वीटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस के बड़े अधिकारियों तक पहुंचाया गया। पत्र के कहा गया कि इन घटनाओं से लोगों में व्यापक आक्रोश है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो इसकी प्रतिक्रिया में इस प्रकार की घटनाओं के बढ़ने की आशंका है। मंच से जुड़े अधिवक्ताओं की ओर से प्रशाशन से ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। पीड़ित सगीर अहमद के मामले में धारा153A, 298, 341, 355 ipc सहित अन्य धाराएं बढ़ाने तथा पीड़ित नौशाद के मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की गई।



