Latest

जेवनिया चौकी के प्रांगण में बने नवनिर्मित पवनसुत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक हुआ संपन्न

मेजा विधायिका नीलम करवरिया सहित भाजपा नेता आशीष मिश्रा मुन्ना भैया भी पहुंचे

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थानांतर्गत जेवनिया चौकी के प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में शिव पार्वती , राम जानकी सहित पवनसुत हनुमान व अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
यह पूजन मेजा थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया स्व पत्नी एवं बच्चों के साथ व जेवनिया चौकी इंचार्ज सुशील कुमार दुबे व जेवनिया ग्राम प्रधानपति अभिषेक कुमार तिवारी , हेड कांस्टेबल राना सिंह कार्यवाहक चौकी इंचार्ज जेवनिया दिनेश कुमार यादव व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा , रुद्राभिषेक कर पूजन हवन व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया ।

Related Articles

Back to top button