Latest

ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक दीपक पटेल व विधायक अजय कुमार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवनिर्वाचित शंकरगढ़ ब्लाक प्रमुख निर्मला देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में उनको आज पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपक पटेल व विधायक अजय कुमार जी रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि का माला पहना कर के व साल देकर के स्वागत किया गया मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपक पटेल ने ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उज्जवल कार्यकाल की कामना की और कहा कि ब्लाक प्रमुख जी बहुत संघर्षशील और जनता के बीच में हमेशा बनी रहने वाली और जनसमस्याओं पर ध्यान देने वाली है जिससे कि अब क्षेत्र का विकास कार्य अधिक से अधिक संभव हो सकेंगे और क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से नवनीत मिश्र चंद्रबली पटेल राजू द्विवेदी शेर बहादुर सिंह विजयलक्ष्मी सिंह बबलू सिंह दिलीप चतुर्वेदी जीत बहादुर सिंह भूपेंद्र पांडे विजय पटेल चंद्रिका पटेल अविनाश निषाद तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button