Latest

चौकीदारी हमारी तो जिम्मेदारी भी हमारी – लक्ष्मणाचार्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आए हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ता एवं विधायकों के संग बैठक आयोजित की गई बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में हमारी सरकार है ।इसलिए जनता की आशा भी हम से ही जुड़ी है । क्योंकि हमारी चौकीदारी है तो हमारी ही जिम्मेदारी है इसलिए हम सबको संगठन के द्वारा आए हुए 4 बिंदुओं का जो कार्यक्रम है उस पर हमें पूर्ण रूप से कार्य करना और हर कार्यकर्ता को काम देना है आगे उन्होंने संगठन के द्वारा आए हुए 4 कार्यक्रमों के विषय पर बात करते हुए कहा कि सर्वप्रथम सभी विधायक अपने क्षेत्र में आने वाले अस्पतालों को गोद लेकर उसे मॉडल हॉस्पिटल का रूप दे और सारी सुविधाएं उसमें दिलाएं। एवं कोरोना से जो लोग पीड़ित थे और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और जो परिवार के बच्चे अनाथ हो गए हैं ऐसे लोगों के घर जाकर सरकार की तरफ से जो सुविधाएं आई हैं उनको दिलाने का सहयोग प्रदान करें और कोरोना संक्रमण के दौर में समाज के अंदर डेली बेसिस सर्विस प्रदान करने वाले जैसे ट्राली ,रिक्शा ,सब्जी वाले ऑक्सीजन पहुंचाने वाले ड्राइवर, आदि को वैक्सीनेशन करवाने का कार्य करें और समाज के अंदर वैक्सीनेशन को लेकर प्रचार प्रसार का कार्य करें। बैठक का समापन एवं स्वागत यमुनापार जिला अध्यक्ष श्री विभवनाथ भारती जी ने किया एवं संचालन कुंज बिहारी मिश्रा जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी यमुना पार ओंकार नाथ केसरी, सांसद केसरी देवी पटेल ,विधायिका नीलम करवरिया, आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button