Latest

शिल्पी मिश्रा द्विवेदी को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत: प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान को मिलेगी गति

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। आज आनलाईन प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की बैठक सम्पन्न हुआ ।

युवा प्रभाग के इस बैठक में शिल्पी मिश्रा द्विवेदी को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर खुशी जाहिर की । तथा बेटियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी सहभागिता से संगठन को मजबूती मिलेगी ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ,राष्ट्रीय संगठक जयघोष महराज व संगठन मंत्री अजित वर्णवाल ने प्रदेश द्वारा शिल्पी मिश्रा द्विवेदी की नियुक्ति से प्रदेश में युवा पीढ़ी के साथ प्रचार प्रसार में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी करेंगी l साथ ही प्रदेश के समस्त जिलों में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार करेंगे, जिससे प्रदेशवासियों को योजनाओं का लाभ मिल सके ।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश ,महामंत्री चंचल तिवारी ,प्रदेश मंत्री आनंद पांडे जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति आनलाईन बैठक में अपने विचार व्यक्त किए

Related Articles

Back to top button