मंदिर निर्माण पर राजनीति से बाज आये भाजपा महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मा) ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का शीघ्र निर्माण हो जिससे कि सनातन धर्मावलंबियों की जो आस सदियों से थी।वह पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं (आक्रमणकारियों) ने हमला करके भगवान श्रीराम के मंदिर को अयोध्या में नष्ट कर दिया था तबसे भगवान श्रीराम बिना मंदिर के थे। महामण्डलेश्वर ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण से सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह की लहर है। यह बातें किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मा) ने अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये ले जायी जा रही संगम की मिटटी और गंगाजल के पूजन के पश्चात् शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि बस अब इतना ही होना चाहिए कि भाजपा मंदिर निर्माण पर राजनीति के बजाय मंदिर का शीघ्र निर्माण कराये। कहा कि मंदिर निर्माण के लिये कोर्ट से करीब एक वर्ष पहले फैसला आया था लेकिन भाजपा एक वर्ष में नींव पूजन तक ही पहुंची है इसी से समझा जा सकता है कि वह मंदिर निर्माण को लेकर कितनी गंभीर है।




