ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार सादगी के साथ मनाया

घरों में अदा की नमाज सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार )। संक्रमण काल में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार सादगी के साथ मनाया जा रहा है।
प्रयागराज में लोगों ने ईद की नमाज घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही अदा की। प्रमुख मस्जिदों में मस्जिद इंतजामिया कमेटियों के लोग ही नमाज अदा कर सके। सभी ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

मस्जिदों में नहीं हुई सामूहिक नमाज
कोरोना महामारी के चलते इस बार लोगों ने अपने घरों में ही बकरीद की नमाज अदा की और कुर्बानी दी।। सज्जादा नशीन खानकाह हलीमिया डॉ. शमीम अहमद गौहर ने लोगों से पहले ही अपील की थी कि सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए बकरीद सादगी से मनाएं। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनावश्यक कहीं भीड़ न एकत्रित होने दें। उन्होंने कहा कि बकरीद सच्चाई की राह में अपना सबकुछ कुर्बान कर देने का संदेश देती है। घरों में नमाज़ अदा करने वालो में तारिक सईद अज्जू, हसीब अहमद, अफसर महमूद, मौलाना समीउल्लाह, शकील अहमद, इमरान अंसारी, फरहान अजमल, रईस अहमद , मोहम्मद अबरार अहमद आदि लोग शामिल थे।




