Latest
अपर पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश पर रक्षाबंधन त्यौहार सकुशल संपन्न

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रायागराज प्रेम प्रकाश के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगतजोन के सभी जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों/ एंटीरोमियों टीम द्वारा प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार पैदल भ्रमण एवं चेकिंग की जा रही है। जनमानस से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा डियूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि रखने हेतु ब्रीफ किया गया। साथ ही जनमानस को संक्रमण से बचाव हेतु मास्क भी वितरित किया गया एवं मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया।




