Latest

शिला पूजन कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज पुलिस अलर्ट

पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया दौरा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अयोध्या में भगवान राम जन्म भूमि कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिला पूजन का कार्यक्रम होगा । ऐसे में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था किले में तब्दील हो गई है । सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी प्रमुख मार्गो ,स्टेशनों ,बस अड्डा और होटलों व वाहन चेकिंग की गई । आज सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसमहानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र के पी सिंह एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अभिषेक दीक्षित ने शहर और देहात क्षेत्र के बैरियर को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।सुरक्षा को देखते हुए शहर के चौराहों पर चेकिंग की गई । वही ट्रेनों और बसों को भी चेकिंग की गई । सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसके लिए सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button