Latest

मांडा पुलिस ने 10 के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 540 लीटर अवैध शराब बरामद

38 कुंतल लहन नष्ट कर गैस सिलेंडर 32 अदद भट्टी भभका व 11अदद मोटरसाइकिल को 207 एम वी एक्ट में सिज़ कर दिया गया व अट्ठारह सौ नगद बरामद कर कार्रवाई की गई

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाकाई पुलिस ने 540 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की है गिरफ्तार करने वाली टीम में रहे इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र कुमार पांडेय आबकारी निरीक्षक मैथिली शरण सिंह कोरांव थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह मांडा थाने के दरोगा अश्वनी राय हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव प्रवीण शुक्ला सुमित चाहर महिला कांस्टेबल इन्दु प्राची कुमारी रही बता दे की मांडा पुलिस ने अनीता सोनकर पुत्री कुँवर सोनकर निवासी कूदर थाना मांडा सबिता सोनकर पुत्री बबलू सोनकर निवासी कूदर धीरज सोनकर पुत्र पिन्टू सोनकर निवासी कूदर को अवैध शराब के साथ कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया जबकी सात आरोपी भागने में कामयाब रहे मामले में इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 540 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर ली गई है और 38 कुंतल लहन नष्ट कर गैस सिलेंडर 32 अदद भट्टी भभका व 11अदद मोटरसाइकिल को 207 एम वी एक्ट में सिज़ कर दिया गया है व अट्ठारह सौ नगद बरामद कर तीन अभियुक्तों को आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय भेज दिया गया बाकी सात आरोपी भागने में सफल रहे हमारी पूरी टीम दबिश दे रही है जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Articles

Back to top button