विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस 9 अगस्त से 16 अगस्त के बीच मनाएगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री संगठन विनायकराव देशपांडे ने कुछ प्रमुख पदाधिकारियों से केसर भवन में बातचीत के दौरान विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस को 9 अगस्त से 16 अगस्त के बीच शारीरिक दूरी व कोरोना के अनुशासन को ध्यान में रखकर बिना अधिक भीड़ इखट्टा किए करने को कहा व अखंड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम को करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि पूज्य संतों को संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल किया जाए। स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत बने इसलिए चीनी सामानों का बहिष्कार होना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के प्रयास से 11500 स्थानों पर 54000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने 14 लाख से अधिक परिवार को कोरोना महामारी में राशन सामग्री उपलब्ध कराई 17 प्रदेश में हेल्पलाइन बनाकर 90 हजार से अधिक परिवारों की सहायता की महाराष्ट्र में कार्यकर्ताओं ने 14 दिन का समय देखकर पीपीई किट पहनकर कोरोना के टेस्ट में सहायता की समाज में सामाजिक समरसता के भाव को देखते हुए सभी वांछित लोगों की सहायता की श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की शुरुआत एक ऐतिहासिक और राष्ट्रीय स्वाभिमान की उपलब्धि है ।जिससे संगठन की प्रतिष्ठा समाज में बड़ी है सेवा कार्य के कारण संगठन का विस्तार और संगठन की प्रतिष्ठा बढ़ी है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हिंदू समाज के सभी बंधुओं के बीच संगठन पहुंचे । इसका प्रयास हम सब को करना चाहिए । संगठन ने कोरोना महामारी के दौरान पशु पक्षियों की भी चिंता की बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, विमल प्रकाश, अनिल पांडे, सुरेश अग्रवाल, मोहनलाल पटेल, शंकर देव त्रिपाठी, विनोद अग्रवाल, आर.एम गोयल, कमला मिश्रा, चंद्र निधान, भूपेंद्र, अमित पाठक, प्रेम नारायण, अभिमन्यु शाही, विजय पांडे, महेंद्र मौर्य, सुशील राय, आशुतोष श्रीवास्तव, अमरनाथ त्रिपाठी, शिवम द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे।




